दमिश्क़ सीरिया की राजधानी और वहाँ का सबसे बड़ा शहर है। देश के दक्षिण-पश्चिमी कोने में लेबनॉन की सीमा के निकट बसा यह ऐतिहासिक नगर है। वर्तमान समय में इसकी जनसंख्या 46 लाख के लगभग है। दमिश्क विश्व के प्राचीनतम नगरों में गिना जाता है जहाँ आज भी लोग रह रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि दमिश्क में 8000 से 10000 ईसा पूर्व में लोगो ने रहना प्रारंभ कर दिया था। दमिश्…दमिश्क़ सीरिया की राजधानी और वहाँ का सबसे बड़ा शहर है। देश के दक्षिण-पश्चिमी कोने में लेबनॉन की सीमा के निकट बसा यह ऐतिहासिक नगर है। वर्तमान समय में इसकी जनसंख्या 46 लाख के लगभग है। दमिश्क विश्व के प्राचीनतम नगरों में गिना जाता है जहाँ आज भी लोग रह रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि दमिश्क में 8000 से 10000 ईसा पूर्व में लोगो ने रहना प्रारंभ कर दिया था। दमिश्क लेवेंट और अरब दुनिया का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है। 2022 तक शहर की अनुमानित जनसंख्या पच्चीस लाख तीन हजार थी।